{"_id":"140-118282","slug":"Varanasi-118282-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखा, ईद मिलादुन्नबी 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखा, ईद मिलादुन्नबी 14 को
Varanasi
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ईद मिलादुन्नबी का चांद दिखते ही मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मगरिब बाद चांद देखते ही लोगों ने खुदा की बारगाह में दुआ को हाथ उठा लिए। बाद में एक-दूसरे को चांद देखे जाने की बधाई दी।
गुरुवार को इजतेमाई रुइयते हेलाल कमेटी के संयोजक मुहम्मद अशरफ एडवोकेट और मरकजी रुइयते हेलाल कमेटी के सद्र तथा काजी ए शहर मुफ्ती गुलाम यासीन ने बयान जारी कर गुरुवार को रबीउल अव्वल का चांद देखे जाने की तस्दीक की। कहा कि चांद की पहली तारीख शुक्रवार को है। इसलिए ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व मंगलवार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। चांद दिखने से इस्लामिक साल के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। इसी माह की 12 तारीख यानी 14 जनवरी को पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्ल0 की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न इस्लामिक संस्थाओं की ओर से जुलूसे मुहम्मदी निकाला जाएगा और अंजुमनें हजरत मुहम्मद की शान में नाते पाक का नजराना पेश करेंगी।