फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाइक सवारों का शार्टकट, कार सवारों ने मारा कट

बाइक सवारों का शार्टकट, कार सवारों ने मारा कट

Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंग्लिशिया लाइन-कैंट पर रूट डायवर्जन के ट्रायल के दौरान लोगों ने दिक्कतों के साथ राहत महसूस की। आटो से स्टेशन आने वाले यात्रियों को कैंट तिराहे से स्टेशन तक सामान लेकर पैदल चलना पड़ा तो कैंट रोड से होटल सिटी इन कट तक जाम का झाम रहा। टेंपो चालकों ने सड़क पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार किया तो बड़े वाहन अनियंत्रित तरीके से चले। वहीं इंग्लिशिया लाइन से कैंट जाने वाले बाइक सवारों ने शार्टकट मारा तो चार पहिया सवारों ने वसुंधरा नंबर गेट पांच के सामने के कट से यू टर्न ले लिया। इससे जीटी रोड जाम रहा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से कैंट तिराहे पर जाम तो नहीं लगा लेकिन जीटी रोड पर अव्यवस्थित रहा। यू टर्न के कारण रोडवेज बस अड्डे के पास जाम लगा वहीं इंग्लिशिया लाइन से कैंट आने वालों ने डायवर्जन नहीं माना। बाइक सवारों ने शार्टकट अपनाते हुए एईएन कालोनी का रास्ता चुना और जीटी रोड पर आ गए तो कार, मैक्स, जीप चालक आदि वसुंधरा गेट नंबर पांच से यू टर्न लेते रहे। इससे लहरतारा की तरफ से आ रहे वाहनों के रुकने से जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। दिक्कत यह भी रहा है कि यहां पुलिस की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग जाम में फंसते रहे।
विज्ञापन

उधर, आटो चालक सवारियों को पूरा किराया लेने के बाद भी कैंट तिराहे के पहले ही उतार रहे हैं। उसके बाद जवाहर मार्केट के अंदर से वाहनों को मोड़कर इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर पहुंच रहे हैं। इससे मार्केट के दुकानदार भी नाराज हैं। एक ट्रैफिक सिपाही का कहना है कि यहां भी बैरीकेडिंग की जरूरत है ताकि आटो चालक मनमानी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो सवार हुए बेजार
रूट डायवर्जन के चलते सबसे अधिक आटो सवारों को हुई। आटो चालकों ने सवारियों को कैंट तिराहे पर उतार दिया। इसके चलते कैंट स्टेशन जाने वाले कुछ यात्रियों ने खुद सामान ढोया तो कुछ ने अपनी जेब ढीली कर कुली किया। रुट डायवर्जन के चलते गदाईयों की खूब चांदी कटी। उन्होंने इंग्लिशिया लाइन पर अपनी दुकानदारी सजा दी और स्टेशन जाने वाले रेल यात्रियों से खूब मोलभाव किया। इंग्लिशिया लाइन से कैंट तक सामान ले जाने के लिए उन्होंने सौ से दो सौ रुपये झटके।

जनता बोली पुलिस का जाम

रूट डायवर्जन गलत किया गया है। पुलिस अगर अपना काम सही से करे तो जाम से स्वत: निजात मिल जाएगी। यह जनता नहीं पुलिस का जाम है।
एके सिंह कैंट

इस डायवर्जन से आम आदमी को काफी परेशानी हो रही है। बिना किसी तैयारी के यातायात पुलिस ने इसे लागू कर दिया। यह किसी लिहाज से ठीक नहीं है। पुलिस अगर सच में जाम की समस्या से निजात पाना चाहती है तो उसे ईमानदार प्रयास करना होगा।
अर्चना सिंह
छात्रा काशी विद्यापीठ

जाम से मुक्ति तो जरूर मिली है। रास्ता भी खुला-खुला है लेकिन टेंपो चालक किराया पूरा वसूल आधे रास्ते पर छोड़ रहे हैं। प्रशासन इधर भी ध्यान दे।
निखिल राय, साकेत नगर

यहां अधिकतर आता हूं। जाम बड़ी समस्या है। आराम के लिए कुछ कष्ट सहना पड़ेगा। प्रतिबंध का असर 25-50 मीटर की तक है। जाम न लगे तो यह प्रतिबंध ठीक है।
भगवान सिंह कुशवाहा, मोहनियां (बिहार)

जाम से मुक्ति मिलने पर खड़क खाली-खाली है। पैदल रात्रियों को बीच चौराहे पर मार्केटिंग का मौका मिल रहा है। यात्रियों को केवल सड़क ही पैदल पार करनी पड़ रही है।

मो. साबिर, फुटपाथ पर बैग दुकानदार

राहगीरों के सुझाव
लहरतारा पुल रोड पर बने कट पर बैरीकेडिंग से कम होंगी दिक्कतें
कैंट रोड के दोनों किनारों पर हुआ अतिक्रमण हटाने से मिलेगी राहत
कैंट रोड पर आटो, ठेला और खोमचे वालों को न खड़ा होने दिया जाए
रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डा का कैंट स्टेशन से हटाया जाए
ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो जो वसूली नहीं ट्रैफिक नियंत्रण करे
जवाहर नगर मार्केट मोड़ पर बैरीकेडिंग कर दी जाए
होटल सिटी इन से कैंट तिराहे तक न रुकने दिए जाए कोई वाहन

पहले दिन के ट्रायल में कुछ स्थानों पर राहत मिली है तो कुछ स्थानों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सोमवार का दिन होने के कारण ट्रैफिक अधिक था। शहर के कुछ हिस्सों में जाम लगने के कारण यहां दिक्कत हुई। अभी ट्रायल एक-दो दिन और चलेगा। अगर ट्रैफिक सही रहा तो इस व्यवस्था को बरकरार रखेंगे नहीं तो इसमें जरूरी बदलाव कर लागू करेंगे।
ओपी पांडेय
एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed