फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जेल अधिकारियों ने की सुरक्षा की मांग

जेल अधिकारियों ने की सुरक्षा की मांग

Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 26 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की सनसनीखेज हत्या के बाद जेल अधिकारियों ने एक बार फिर सुरक्षा की मांग उठाई है। जेल अधिकारियों की एसोसिएशन की आपात बैठक में सोमवार को इस बात की पुरजोर मांग की गई कि सरकार या तो जेल अफसरों को सुरक्षा मुहैया कराए या फिर जेल अधिकारियों को विभागीय स्तर पर इसकी व्यवस्था करने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी जेलर की हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद यह तय हुआ कि डिप्टी जेलर की हत्या की प्रति शोक प्रकट करने के लिए विभाग के सभी अधिकारी बुधवार 27 नवंबर को काला फीता बांध कर शोक प्रदर्शित करेंगे। जेल अधिकारियों ने इस मौके पर सरकार से डिप्टी जेलर अनिल त्यागी को विभाग के सर्वोच्च पदक शौर्य मेडल से सम्मानित करने की घोषणा करने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि डिप्टी जेलर से लेकर उच्च पदों के जेल अधिकारियों के लिए सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की जाए। अधिकारियों का कहना कहना था कि अगर सरकार अगर यह व्यवस्था न कर सके तो कारागार विभाग द्वारा तैयार की गई सुरक्षा नीति को मान्यता दे दे। जिसके मुताबिक हर कारागार पर अत्याधुनिक शस्त्र रखने और विभाग के ही कर्मचारियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने और उन्हें सुरक्षा कार्य का प्रशिक्षण देकर इसकी ड्यूटी से जोड़ने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी मांग की गई कि विभाग के अधिकारियों को शस्त्र का लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न संवर्गों में रिक्त पड़े पदों को भरे जाने और अधिकारियों की प्रोन्नति में होने वाले विलंब को दूर करे जाने की भी मांग की। इसके अलावा हत्यारों की गोली का शिकार हुए डिप्टी जेलर की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही उन्हें सरकार आवास भी आवंटित किए जाने की मांग की गई।

एसोसिएशन के सदस्यों का कहना था कि विभाग में एक कल्याण कोष की भी स्थापना की जाए। इससे किसी अधिकारी के साथ ऐसा हादसा होने की दशा में त्वरित राहत दिए जाने का कार्य हो सकेगा। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एमएल प्रकाश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed