फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घर-घर कूड़ा कलेक्शन के कार्य में होगी देरी

घर-घर कूड़ा कलेक्शन के कार्य में होगी देरी

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। निजी एजेंसी एटूजेड ने गुरुवार को भेलूपुर जोन में कूड़े के उठान की कार्ययोजना महापौर रामगोपाल मोहले को सौंप दी। इसमें एजेंसी ने जोन के भेलूपुर, नगवां व खोजवां सब जोन से निकलने वाले कूड़े के उठान सात नवंबर से शुरू करने की जानकारी तो दी है लेकिन घर-घर कूड़ा कलेक्शन की तिथि के बारे में कोई जिक्र नहीं है। इससे साफ है कि घर-घर कूड़ा कलेक्शन में अभी देरी होगी। कूड़ाघरों से कूड़ा उठाकर प्लांट तक ले जाने के लिए 149 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत स्वीकृत 48.47 करोड़ रुपये की सालिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के लिए यहां आए इंडपेंडेंट रिव्यू एडं मानिटरिंग एजेंसी (इरमा) के तकनीकी सलाहकार केसी बाघरे के जाने के दूसरे ही दिन एटूजेड ने भेलूपुर जोन के कूड़े के उठान की कार्ययोजना सौंप दी। तकनीकी सलाहकार ने करसड़ा स्थित कूड़े से खाद बनाने के प्लांट व कूड़ाघरों का मुआयना करने के बाद एटूजेड के प्रबंधक धीरज पांडेय को अविलंब कार्ययोजना सौंपने की हिदायत दी थी। उधर, एजेंसी की तरफ से महापौर को सौंपी गई कार्ययोजना में भेलूपुर सब जोन के शिवाला, भदैनी, तिलभांडेश्वर, रेवड़ी तालाब, बागहाड़ा, घुंघरानी गली वार्ड में सात नवंबर से 42 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर छह वाहनों के जरिए कूड़े का उठान करने का प्रस्ताव है। इसी तरह से नगवां सब जोन के विनायका, सराय सुर्जन, जोल्हा, बजरडीहा, तुलसीपुर, भेलूपुर, बिरदोपुर, रानीपुर में 66 कर्मचारियों व पांच वाहनों के जरिए कूड़े का उठान किया जाएगा। इसके अलावा खोजवां सब जोन के लंका, सुंदरपुर, नवाबगंज, चितईपुर, साकेत नगर, नरिया, खोजवां में 42 कर्मचारियों व छह वाहनों के जरिए कूड़े का उठान कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि भेलूपुर जोन में सात नवंबर से कूड़े का उठान शुरू किया जाएगा। वार्डों में स्थित कूड़ाघरों में डंप कूड़े को सीधे करसड़ा स्थित प्लांट में गिराया जाएगा।
विज्ञापन

--
घर-घर कूड़ा कलेक्शन में लगेंगे 211 कर्मचारी
वाराणसी। एटूजेड के प्रबंधक धीरज पांडेय ने महापौर को जो कार्ययोजना सौंपी है उसमें घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए 211 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की बात कही गई है। इसमें एक जोनल प्रभारी के अलावा 15 सुपरवाइजर, 177 हेल्पर तथा 18 चालक शामिल होंगे। घरों से निकलने वाले कूड़े को 10 टाटा एस, 4 टीपर, 3 कांपैक्टर तथा एक जेसीबी के जरिए कूड़ाघरों तक पहुंचाने का प्रस्ताव भी शामिल है। एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि घर-घर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू करने के लिए अभी तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed