{"_id":"140-108024","slug":"Varanasi-108024-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल बीयर शाप के सेल्समैन ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल बीयर शाप के सेल्समैन ने दम तोड़ा
Varanasi
Updated Sun, 15 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंडितपुर में बदमाशों की गोली से घायल बीयर शाप के सेल्समैन अनिल जायसवाल ने मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में गुरुवार की देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
पंडितपुर में गुरुवार की शाम चार बदमाश यहीं के निवासी अंडा विक्रेता किशन को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच थोड़ी दूर पर चाट खा रहे बीयर शाप के सेल्समैन अनिल जायसवाल ने बदमाशों का विरोध किया। इसपर बदमाशों ने अंडा विक्रेता को छोड़ दिया और लक्ष्य कर सेल्समैन को गोली मार दी। गोली अनिल जायसवाल की पसली में लगी थी। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए अमरा की तरफ भाग गए। पुलिस ने घायल सेल्समैन को मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अंडा विक्रेता ने पुलिस को बयान दिया कि तीन दिन पहले बकाया मांगने पर जगतपुर के कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस जगतपुर के विनोद सिंह, टुन्ना सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी शूटर पकड़े नहीं गए हैं।