फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीयर शाप के सेल्समैन को मारी गोली

बीयर शाप के सेल्समैन को मारी गोली

Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
रोहनिया। बीयर शाप के सेल्समैन को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसने बकाया मांग रहे अंडा विक्रेता को अगवा करने का प्रयास किए जाने का विरोध किया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए अमरा की तरफ भाग गए। पंडितपुरा में गुरुवार की शाम हुई वारदात में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घायल सेल्समैन को पुलिस ने मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लहरतारा निवासी अनिल जायसवाल (27) पंडितपुर स्थित बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। यह दुकान उसके मौसा राजकुमार जायसवाल की बताई जा रही है। गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बीयर शाप के सामने पहुंचे। उन्होंने बकाया पैसा मांगने पर अंडा विक्रेता किशन को जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। इस बीच चाट खा रहे सेल्समैन अनिल ने अंडा विक्रेता को पकड़ने का विरोध किया। बदमाशों ने अंडा विक्रेता को छोड़कर सेल्समैन को निशाना बना लिया और सेल्समैन को गोली मार दी। गोली अनिल की पसली में लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाश ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए अमरा की तरफ भाग गए। घायल सेल्समैन को पुलिस ने मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अंडा विक्रेता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जगतपुर के कुछ लोगों से बकाया मांगने पर उसका विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने गोली चलाई है। हमलावरों ने उससे उधार भी लिया था। पुलिस इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जगतपुर के विनोद सिंह, टुन्ना सिंह समेत चार लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed