{"_id":"140-107924","slug":"Varanasi-107924-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी जुमेरात पर गुलजार रहे आस्ताने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी जुमेरात पर गुलजार रहे आस्ताने
Varanasi
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जीकाद माह के पहले गुरुवार को नगर स्थित कई बुजुर्गानेदीन के आस्ताने जाइरीन से गुलजार रहे। लोगों ने फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगी। जिनकी मन्नतें पूरी हुईं उन्होंने चादरपोशी की और लोगों में तबर्रु बांटा।
गुरुवार को सुबह से ही शाह तैयब बनारसी मंडुवाडीह, बहादुर शहीद सदरबाजार, लाटशाही कचहरी, बाबा मुश्किल आसान मिंटहाउस, खरबूजा शहीद नदेरस, मखदूम शाह लाट सरैया, रहीम शाह बेनियाबाग, खाकी शाह शिवाला, बुलाकी शहीद अस्सी, याकूब शहीद नगवां और चंदन शहीद राजघाट के आस्तानों पर भीड़ रही। लोगों ने आस्ताने पर हाजिरी लगाकर फातिहा पढ़ी और परेशानियों के हल के लिए गुहार लगाई। जिनकी मुरादें पूरी हो गई थीं, उन्होंने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और तबर्रुक तकसीम किया। मंडुवाडीह, चंदन शहीद और बहादुर शहीद में मेले जैसा दृश्य रहा। यहां दूर-दूर से जाइरीन पहुंचे थे।