फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हमले मामले को लेकर पुलिस भी उलझी

हमले मामले को लेकर पुलिस भी उलझी

Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सोमनाथ पर हमले के बाद दशाश्वमेध पुलिस हमलावर को ढूढ़ने में उलझकर रह गई है। भुक्तभोगी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके छोटे भाई और तीन अन्य लोग हमले में शामिल थे लेकिन मौके पर हमले के प्रमाण नहीं मिले हैं। सोमनाथ के अतीत को देखते हुए पुलिस हमले को लेकर पशोपेश में आ गई है।
विज्ञापन

गणेश महाल निवासी सोमनाथ मुखर्जी (31) ने शनिवार की रात बताया कि वह मलाई खरीदने के लिए घर से निकला था। गली में पहुंचने पर उस पर छोटे भाई ने गोली चला दी। गोली दाहिने जांघ में लगी। पुलिस ने उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने आरोप लगाया कि छोटे भाई ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया है। वह एक कमरे में कंप्यूटर से जॉब कर आजीविका चलाता है। थानाप्रभारी धाड़केश्वर सिंह की जांच से पता चला कि सोमनाथ 14 माह जेल में रहने के बाद एक साल पहले जमानत पर छूटकर आया था। उस पर दुर्गाकुंड के गोपाल यादव की हत्या करने का आरोप है। इस मामले में गोपाल की पत्नी शशिकला भी चार माह जेल में थी। जेल से लौटने के बाद सोमनाथ ने शशिकला को अपनी पत्नी बनाकर रख लिया। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। जेल में बंद चर्चित बदमाश रईस भी सोमनाथ का करीबी है। पुलिस ने उसके भाई से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच पुलिस को भाई द्वारा हमला करने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed