फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रनेता का कॉलर पकड़ने पर एसओ से भिड़े छात्र

छात्रनेता का कॉलर पकड़ने पर एसओ से भिड़े छात्र

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। छात्रनेता का कॉलर पकड़कर प्रशासनिक भवन से बाहर घसीटने की कोशिश एसओ को भारी पड़ गई। नाराज छात्र पुलिस से भिड़ गए और तीन घंटे से अधिक समय तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में अराजकता का माहौल रहा। छात्रों के एक गुट ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। इसके चलते प्रशासनिक भवन में मौजूद कर्मचारी घंटों अंदर फंसे रहे।
विज्ञापन

वाकया सोमवार की शाम का है। पुलिस टीम कुलसचिव के घेराव की सूचना पर यहां पहुंची थी। एलएलबी में सीटें कम होने से नाराज छात्र कुलसचिव का घेराव कर रहे थे। छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह और महामंत्री दिलीप सोनकर के नेतृत्व में कुलसचिव का घेराव कर रहे छात्रों का आरोप था कि उन्हें एलएलबी में सीटें कम होने की जानकारी पहले नहीं दी गई। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा कराई और 150 सीट के हिसाब से पहली कट ऑफ सूची भी जारी की। बाद में 60 सीट की दूसरी कट ऑफ सूची जारी कर काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी। छात्रों का कहना था कि जब बार काउंसिल आफ इंडिया ने पिछले साल ही सीटों में कटौती कर दी थी तो फिर इस साल क्यों 150 सीट की कट ऑफ सूची जारी की गई। छात्रों ने कहा कि जब तक पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक किसी भी कक्षा की काउंसलिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इसे लेकर कुलसचिव के साथ छात्रों की वार्ता चल ही रही थी कि विद्यापीठ पुलिस चौकी इंचार्ज की सूचना पर पहुंचे एसओ सिगरा ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के गेट पर डटे छात्रों को खदेड़ने की कोशिश की। जब उन्होंने एक छात्रनेता का कॉलर पकड़कर खींचा तो वहां मौजूद छात्र एसओ से भिड़ गए। बाद में बवाल बढ़ता देख भेलूपुर सर्किल के सभी थानेदारों और फैंटम दस्ते को मयफोर्स बुला लिया गया। थोड़ी ही देर में दंगा नियंत्रण वाहन के साथ एसपी सिटी भी पहुंच गए। बाद में चीफ प्राक्टर कक्ष में छात्रनेताओं के साथ उन्होंने बातचीत कर प्रकरण की जानकारी ली और आक्रोशित छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
विवाद को देखते हुए सभी कक्षाओं की काउंसलिंग अगले आदेश तक के लिए रोक दी गई है। हम छात्रों से किसी तरह का टकराव नहीं चाहते। इस विवाद के निबटारे के लिए परीक्षा समिति की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। -साहब लाल मौर्य, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed