फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संभल कर करें ई-बैंकिंग

संभल कर करें ई-बैंकिंग

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मऊ जिले के घोसी में एक व्यक्ति के एकाउंट से 47 हजार रुपये गायब हो गए। खोजबीन करने पर पता चला कि यह रकम इंटरनेट बैंकिंग के जरिये धोखाधड़ी कर निकाली गई। फ्राड करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर खातेदार से कुछ गोपनीय सूचनाएं मांगी और एकाउंट से रकम उड़ा ली। ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड ने भले ही बैंकों से लेन-देन आसान कर दिया हो, लेकिन इसके चलते एकाउंट पर खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इससे बैंक के आला अफसर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने वाले ज्यादातर ई-मेल का सहारा लेते हैं। ये फर्जी नामों से ई-मेल आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करते हैं। उनसे तरह-तरह की गोपनीय सूचनाएं मांगते हैं। फिर इस सूचना का दुरुपयोग कर पैसे निकाल लेते हैं। इसे फिशिंग कहा जाता है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अपराधी बैंक के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट या ई-मेल आईडी बनाकर लोगों को चूना लगाते हैं। जैसे ही ग्राहक वेबसाइट या ई-मेल पर सूचनाएं देते हैं, अपराधी उसे टेप कर लेते हैं। फिर वे इसका दुरुपयोग टेलीशापिंग, एयर टिकट मनी ट्रांसफर आदि के लिए करते हैं। विदेशों में पिरामिड योजना फ्राड, पोजी फ्राड आर जंक मेल फ्राड के माध्यम से खातेदारों से अरबों रुपये ऐंठे जा चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की बलिया सिटी शाखा के अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि फिशिंग, मेलवेयर, टारजन, स्किमिग, नाइजीरियन ई-फ्राड जैसी धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हैकर्स ने कई बार बैंकों की वेबसाइट भी हैक करने की कोशिश की लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों को जागरूक कर रहा है। उन्हें इस तरह के मामलों से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने तो अपने अधिकारियों और ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अपनी इन हाउस पत्रिका में इस बारे में विस्तार से चर्चा की है।
---
इनसेट---
धोखाधड़ी से बचने के उपाय
- बैंक कभी गोपनीय सूचनाएं नहीं मांगते, मांगे तो सचेत हो जाएं
- किसी को भी ऑनलाइन न दें अपने खाते की सूचनाएं
- मेल का सत्यापन संबंधित बैंक अधिकारियों से जरूर कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed