{"_id":"69cc343e7621a51c190dee04","slug":"96-players-from-12-teams-will-play-beach-handball-on-the-sand-in-front-of-garhwa-ghat-varanasi-news-c-20-vns1103-1340885-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 12 टीमों की 96 खिलाड़ी गढ़वा घाट के सामने रेती पर खेलेंगी बीच हैंडबॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 12 टीमों की 96 खिलाड़ी गढ़वा घाट के सामने रेती पर खेलेंगी बीच हैंडबॉल
विज्ञापन
महिलाओं में खेल के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब जिला हैंडबॉल संघ वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में बीच हैंडबॉल 14 अप्रैैल से खेली जाएगी। इसमें 12 टीमों की 96 खिलाड़ी गढ़वा घाट के सामने रेती पर प्रतिभा दिखाएंगी। यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि यहां 10 अप्रैल तक हैंडबॉल के दो कोर्ट तैयार हो जाएंगे। 13 अप्रैल को अभ्यास मैच खेला जाएगा।
वाराणसी में पहली बार महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। डॉ. एके सिंह ने बताया कि 31 मार्च को तीन सदस्यीय टीम ने नमो घाट से लेकर विश्व सुंदरी पुल तक फैली रेत का निरीक्षण किया। इसके लिए चार स्थानों नमो घाट के सामने डोमरी, दशाश्वमेध घाट के सामने, अस्सी और गड़वा घाट के सामने हैडबॉल का मैदान शॉर्ट लिस्ट किया गया। अधिकारियों और तकनीकी समिति की संस्तुति के बाद गढ़वा घाट के सामने आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हैंडबॉल मैदान बनाने पर अंतिम मुहर लगाई गई।
दो ग्रुप की टॉप टीमों के बीच होगा फाइनल
प्रतियोगिता में खेलने वाली आठ टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं। इसमें टॉप पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। पूल की हर एक टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। जिला नौकायन संघ वाराणसी के उपाध्यक्ष भागवत सिंह की देखरेख में हैंडबॉल के दो कोर्ट अगले हफ्ते से बनाए जाएंगे।