फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हैकाथॉन में दिखी स्मार्ट सिटी की झलक

हैकाथॉन में दिखी स्मार्ट सिटी की झलक

Sun, 07 Apr 2019 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
हैकाथॉन में दिखी स्मार्ट सिटी की झलक
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में 24 घंटे तक चले हैकाथॉन में भावी इंजीनियरों ने विकास का मॉडल तैयार किया। मालवीय मूल्य उद्यमिता संवर्द्धन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी की 18 टीमों में 52 छात्रों ने तकनीक के प्रयोग से अलग-अलग विषयों पर मॉडल तैयार कर प्रतियोगिता में जीत की दावेदारी रखी।
विज्ञापन

संस्थान में पांच अप्रैल से शाम छह बजे से 24 घंटे तक चलने वाले हैकाथान का समापन छह अप्रैल को हुआ। प्रो. पीके मिश्रा के निर्देशन में चले कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें से 12 टीमों का चयन किया जाएगा, जिन्हे उत्पाद निर्माण में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट सिंचाई व्यवस्था, वस्तुओं को खोजना एवं क्रम में रखना, सड़कों में गड्ढे आदि की पहचान करना, सोलर ट्रैकर रोबोट और स्मार्ट ग्रिड मैनेजमेंट सिस्टम का मॉडल बनाया है। इससे पहले भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है, जिसमें चयनित 12 टीमों का प्रोडक्ट, सिस्को, नैसकॉम फाउंडेशन, प्रोजेक्ट डिफाई के निर्देशन में तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed