फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबतपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा आठ बेड का एचडीयू

बाबतपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा आठ बेड का एचडीयू

Sun, 31 Mar 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा आठ बेड का एचडीयू
रबीश श्रीवास्तव
विज्ञापन

वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने वाले पयर्टकों, यात्रियों के लिए आठ बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट स्थापित की जाएगी। इसमें आईसीयू की तरह आकस्मिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं मिलेंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से 6.90 करोड़ रुपये मिलने के बाद अब इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव परिसर के पास इसके निर्माण का निर्णय लिया गया है।
एयरपोर्ट पर हर साल पर्यटकों और यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन यहां करीब दस हजार यात्री पहुंचते हैं, लेकिन यहां आकस्मिक इलाज की बेहतर सुविधा नहीं है। आकस्मिक स्थिति में मरीजों को शहर के अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। यहां एचडीयू होने से आकस्मिक स्थिति में मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा। इसके लिए 6.90 करोड़ रुपये जारी हो गया है। इस धनराशि का प्रयोग फिलहाल बिल्डिंग बनवाने में किया जाएगा। यूनिट का निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी की देखरेख में होगा, लेकिन इसके संचालन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगी।
विज्ञापन

त्वरित इलाज के लिए ये होंगी सुविधाएं
एचडीयू में हार्ट अटैक, आक्सीजन की कमी और सांस रुकने समेत ऐसी बीमारियों से ग्रसित उन लोगों को इलाज मिलेगा, जिनको तुरंत इलाज की जरूरत होगी है। यूनिट में वेंटीलेटर और निमोलाइजर समेत वह सभी सुविधाएं होंगी जो आईसीयू में होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पास एचडीयू बनाए जाने के विभाग के सुझाव पर धन जारी हुआ है। इससे आठ बेड का एचडीयू बनवाया जाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इससे एयरपोर्ट आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। -डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed