फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनुबंधित बसें दिखीं खराब तो क्षेत्रीय प्रबंधक होंगे जिम्मेदार

अनुबंधित बसें दिखीं खराब तो क्षेत्रीय प्रबंधक होंगे जिम्मेदार

Wed, 16 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अनुबंधित बसें दिखीं खराब तो क्षेत्रीय प्रबंधक होंगे जिम्मेदार
वाराणसी। परिवहन निगम की अनुबंधित बसें दिखने में खराब लगीं तो इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक जिम्मेदार मानें जाएंगे। निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन एचएस गाबा ने सभी अनुबंधित बसों की भौतिक स्थिति की जांच का आदेश दिया है। साथ ही जांच रिपोर्ट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने को भी कहा है। हाल ही में शासन ने अनुबंध पर संचालित हो रहीं पुरानी और जर्जर बसों को लेकर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

निगम की 78 अनुबंधित बसें हैं, जो जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, विंध्याचल, दिल्ली, लखनऊ, सोनौली, गोरखपुर रूट पर संचालित की जाती हैं। इन बसों में अधिकांश पुरानी हैं। इन बसों की मरम्मत और धुलाई की जिम्मेदारी संबंधित वाहन स्वामी पर ही रहती है और वे इस कार्य में मनमानी करते हैं। प्राय: देखा जाता है कि इन बसों की भौतिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। बसों की इस हालत के कारण निगम की छवि धूमिल होती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने रोष जताया है। इसके बाद निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन हरकत में आ गए। उनकी ओर से जारी जांच कराने के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वाहन स्वामियों द्वारा सुधारात्मक कार्यवाही न किए जाने पर उनके बसों का अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed