फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अतिथि को पुलिसिंग सिखाएंगे एसएसपी

अतिथि को पुलिसिंग सिखाएंगे एसएसपी

Wed, 16 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अतिथि को पुलिसिंग सिखाएंगे एसएसपी
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आ रहे मेहमानों के स्वागत के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिल के साथ घर के दरवाजे खोल दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के आवास पर अतिथि ठहरेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वे और उनकी पत्नी काम्या कुलकर्णी यूएसए से आ रहे राकेश पाठक की मेजबानी करेंगे। राकेश सेवा इंटरनेशनल यूएसए के इनफार्मेशन टेक्नालॉजी के निदेशक हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे राकेश की शुरुआती शिक्षा भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुई। बायो टेक्नालॉजी में डिग्री भारत से लेने के बाद एमबीए यूएसए से किया और यूएसए के अटलांटा में रह रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि वे अपने मेहमान के संपर्क में है। राकेश की इच्छा है कि वे भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास में योगदान कर सकें। उन्होंने सम्मेलन में शामिल होने पर खुशी भी जताई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मेहमान की रुचि का खयाल रखने के साथ काशी भ्रमण की योजना बनाई जा रही है। हमारा प्रयास होगा कि उन्हें काशी के घाट, गलियाें और सारनाथ सहित अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाए। लजीज व्यंजनों का मिलकर लुत्फ भी उठाएंगे। वह राकेश को पुलिसिंग की जानकारी भी देंगे। उधर, काम्या कुलकर्णी भी आतिथ्य को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने मेहमान के स्वागत के लिए तैयार हैं। अतिथि का ऐसा स्वागत करेंगे कि वह बार-बार काशी आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed