फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गजियापुर के मुख्य मार्ग पर बह रहा गंदा पानी

गजियापुर के मुख्य मार्ग पर बह रहा गंदा पानी

Wed, 09 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
गजियापुर के मुख्य मार्ग पर बह रहा गंदा पानी
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजियापुर के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बहने से जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे राहगीर परेशान हो रहे। शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

गजियापुर की आबादी करीब दो हजार है। यहां सरकारी इंटर कॉलेज के साथ एक निजी महाविद्यालय के साथ पंजाब नेशनल बैंक है। जहां इन तीन संस्थानों के छात्रों और कर्मचारी-उपभोक्ताओं के अलावा अन्य लोगों का आवागमन बना रहता है। बावजूद गजियापुर के मुख्य संपर्क मार्ग के पास पानी की निकासी का इंतजाम न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रह रहा है। पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया हैै। गांव के अमित तिवारी, श्यामनरायण सिंह, सतेंद्र यादव तथा बालेश्वर ने बताया कि कीचड़ भरे रास्ते से दिन में तो लोग बड़े मुश्किल से निकल रहे हैं, लेकिन रात के समय मार्ग ने निकलने वाले लोग इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही गांव में विकास कार्य करवाते हुए निकासी के लिए नाली निर्माण करवाएं जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद ने बताया कि शीघ्र ही जर्जर मार्गों को ठीक कर नाली निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed