फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शोध की गुणवता में गिरावट बड़ी चुनौती

शोध की गुणवता में गिरावट बड़ी चुनौती

Sun, 30 Dec 2018 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
शोध की गुणवता में गिरावट बड़ी चुनौती
वाराणसी। बीएचयू में संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर शनिवार को अलग-अलग कार्यक्रमाें के माध्यम से उन्हें याद किया गया। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में जहां विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जस्टिस गिरधर मालवीय ने महामना के पोट्रेट का अनावरण किया वहीं कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में जस्टिस मालवीय ने विश्वविद्यालयों में शोध की गुणवत्ता में आ रही गिरावट को बड़ी चुनौती बताते हुए शिक्षकों को इसके लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के महामना सभागार में ‘चेंजिंग डायनामिक्स ऑफ वैल्यू बेस्ड इन्वेस्टमेंट फॉर यंग माइंड’ विषय पर आयोजित परिसंवाद में गिरधर मालवीय ने कहा कि विभागों को शोध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। ऐसा शोध किए जाने की जरूरत है जो कही नहीं हुआ हो। कुलाधिपति बनने के बाद पहली बार बीएचयू आए मालवीय ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में अन्वेषण की जरूरत है। उन्होंने महामना ग्रंथालय का विमोचन और उनकी जीवनी पर डॉ. ऊषा त्रिपाठी द्वारा लिखित प्रकाशित पुस्तक ‘महामना पंडित मदन मोहन संक्षित जीवन परिचय’ का भी विमोचन किया। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कुलाधिपति समेत अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। केंद्र समन्वयक प्रो.आशाराम त्रिपाठी ने परिसंवाद की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमेश शाह, मुख्य कार्यकारी एनएस वैंकटेश, सेक्युरिटीस एंड एक्सचेन्ज बोर्ड ऑफ (सेबी) के कार्यकारी निदेशक एसबीएमडी राव, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रों को सुनाई गई महामना के संबोधन की रिकार्डिंग
महामना मैत्री मिशन की ओर से मालवीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में महामना द्वारा छात्रों को दिए गए संबोधन की रिकार्डिंग भी सुनाई गई। प्रो. रमाशंकर दुबे ने स्वरचित कविता पढ़ी। बतौर मुख्य वक्ता इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बालमुकुंद पांडेय ने मालवीय के जीवन आदर्शों की चर्चा करते हुए कृष्ण एवं राम के जीवन से उसकी तुलना की। कार्यक्रम में वर्धा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. कमलेश दत्त त्रिपाठी, जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह, महामना मालवीय मिशन के महामंत्री विजयनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। इस वर्ष का महामना स्मृति सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानन्द तिवारी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed