फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहीं आए नगर आयुक्त, फिर स्थगित हुई बैठक

नहीं आए नगर आयुक्त, फिर स्थगित हुई बैठक

Sun, 23 Dec 2018 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
नहीं आए नगर आयुक्त, फिर स्थगित हुई बैठक
वाराणसी। एक बार फिर से नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर निगम सदन की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब सदन की बैठक 26 दिसंबर को होगी। शनिवार को टाउनहाल में बैठक शुरू होने के साथ ही पक्ष और विपक्ष दोनों विकास के मुद्दे पर एकजुट दिखे। भाजपा के अलावा सपा, कांग्रेस, निर्दल पार्षदों ने एक स्वर में नगर आयुक्त की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए। इस पर काफी हल्ला हंगामा किया। इसके बाद महापौर मृदुला जायसवाल ने अनुपस्थिति के कारण सदन पर होने वाला खर्च नगर आयुक्त के वेतन से वसूलने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदन की बैठक शुरू होने के साथ ही भाजपा पार्षद नरसिंह बाबा, सपा पार्षद सिंह पिंकू और कांग्रेस पार्षद सीताराम केशरी आदि ने नगर आयुक्त के अनुपस्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से सदन चलता है। इस प्रकार सदन नहीं चलने से विकास कार्य रुकेगा। सरकार की ओर से भरपूर सहयोग मिलने के बाद भी जनता को राहत नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में सदन में बार-बार अनुपस्थित रहकर जवाब देने से बचना ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में जो खर्च आ रहा है उसकी वसूली के लिए शासन को पत्र भेजा जाए कि नगर आयुक्त के वेतन से खर्च की वसूली की जाए। महापौर ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया, साथ ही निर्देश दिया कि अगली बैठक में 26 को नगर आयुक्त उपस्थित हों। इसके पूर्व 15 दिसंबर को हुई बैठक में भी नगर आयुक्त अनुपस्थित रहे। जिसके चलते बैठक 22 को रखी गई थी। इसमें भी नगर आयुक्त अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed