{"_id":"5bd4cdc9bdec2269745574bf","slug":"91540672969-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कंटेनर व तीन ट्रकों से 241 मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कंटेनर व तीन ट्रकों से 241 मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद (वाराणसी)। तीन ट्रकों व एक कंटेनर में तस्करी कर ले जाए जा रहे 241 मवेशियों को मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार की रात बरामद किया। गाड़ियों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए मवेशियों में 34 मृत पाए गए। पांच तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर निरीक्षक मिर्जामुराद वैभव सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान यह बरामदगी हुई। गाडियों में अलग-अलग नंबर के चार नंबर प्लेट भी रखे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के कुदरा निवासी धर्मेंद्र साह, सासाराम के मुरादाबाद गांव निवासी मोहम्मद शहनवाज, आलमगंज निवासी मो. इजराइल, बागपत के बनौली थाना अंतर्गत बसावा का रहने वाला मो. चांद, मुजफ्फरनगर बिहार के गांव बुधनाखुर्द का मो. रिजवान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि मवेशियों को कानपुर कटने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी खजुरी रामप्रकाश यादव, आरक्षी दीपक वर्मा, नरेंद्र यादव सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।