{"_id":"5bcb8eb3bdec221a020c4b8e","slug":"91540066995-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तकला संकुल में पहली बार आयोजित होगा कारपेट एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तकला संकुल में पहली बार आयोजित होगा कारपेट एक्सपो
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में पहली बार इंडिया कार्पेट एक्सपो का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के लिए देर शाम तक तैयारी हुई। कई निर्यातक अपने-अपने उत्पादों के साथ यहां पहुंच रहे थे। पिछले साल एक्सपो में 500 करोड़ का कारोबार और वर्क ऑर्डर हुआ था।
संकुल में पहले से बनी दुकानों के साथ-साथ ओपेन एरिया में स्टॉल लगाए जा रहे हैं। संकुल के उन तलों पर भी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल अभी तक शुरू नहीं हुआ था। पहली बार संकुल के ज्यादातर हिस्से और सुविधाओं का प्रयोग किया जाएगा। एक्सपो के आयोजन से जहां इस सेंटर का देश-विदेश में प्रमोशन होगा वहीं काशी व आसपास के जिलों की कला-संस्कृति से देश-विदेश के निर्यातक रूबरू भी हो सकेंगे।
अभी तक कारपेट एक्सपो का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित होता था। संकुल में आयोजन के बहाने जहां देश-दुनिया से आने वाले निर्यातक और खरीदार इस खास स्थल से रूबरू हो सकेंगे वहीं वस्त्र संग्रहालय में रखी वस्तुओं के महत्व को भी समझ सकेंगे। चार दिन तक चलने वाले आयोजन का लाभ कालीन कारोबार से जुड़े पूर्वांचल के 20 लाख बुनकराें को मिलेगा।