{"_id":"5ba2b78c867a55013f17d0a7","slug":"91537390476-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की इनोवा पलटी, एक की मौत
वरणासी। चोलापुर थाना से लगभग पांच सौ मीटर दूर बुधवार की रात एसटीएफ की वाराणसी इकाई की तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसे में मौके से गुजर रहे राहगीर पंचू (45) की मौत हो गई। वहीं, एसटीएफ के इंस्पेक्टर पुनीत परिहार सहित तीन जवान घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही समझ में आया है कि सामने से अचानक आए ट्रक के कारण इनोवा अनियंत्रित हुई और हादसा हुआ। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और पंचू का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर और प्रकरण की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।