{"_id":"5b96d72f867a557ff129c05d","slug":"91536612143-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर लेखपाल सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर लेखपाल सहित तीन की मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर/पिंडरा। चौबेपुर और पिंडरा थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थान पर ट्रेन से कटकर लेखपाल सहित तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थाने की पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौबेपुर थाना अंतर्गत गौरडीह गांव के समीप सोमवार की दोपहर दो बजे रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षतविक्षत शव मिला। देर शाम उसकी शिनाख्त सारनाथ के सरायमोहाना निवासी बलिया जिले में लेखपाल के तौर पर तैनात रवि शर्मा (28) के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि दो बच्चों के पिता रवि सिटी रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर बलिया जा रहे थे। रवि के जेब में मिले मोबाइल और परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। इसी थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है। उधर, रविवार की रात फूलपुर थाना अंतर्गत करखियांव रेलवे फाटक के समीप मालगाड़ी के सामने कूद कर एक युवक ने जान दे दी। युवक की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष है। वह पीला टीशर्ट, क्रीम कलर की पैंट और हवाई चप्पल पहने हुए है। युवक की जेब से साइकिल की चाबी मिली है।