{"_id":"5b902b52867a557f6f60bee5","slug":"91536174930-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजा पर 24 घंटे मिले बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजा पर 24 घंटे मिले बिजली
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। श्री गणेश पूजा महासमिति की बैठक मंगलवार की शाम मेनरोड स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें 13 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश पूजनोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रशासन से 24 घंटे बिजली देने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। बैठक में विनीत कुमार बरनवाल को पुन: महासमिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि भदोही और नई बाजार में 40 पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे। 13 सितंबर से पूजा प्रारंभ हो रही है और 23 सितंबर को विसर्जन होगा। विसर्जन के लिए प्रतिमाएं मर्यादपट्टी अजिमुल्लाह चौराहे होते हुए ऊगापुर जाती हैं। इसलिए खस्ताहाल मेनरोड की तत्काल मरम्मत कराने की लोक निर्माण विभाग से मांग की गई। इस ओर डीएम का ध्यानाकृष्ट भी कराया गया। रात्रि कटौती पर नाराजगी जताते हुए त्योहार के दस दिन तक 24 घंटे बिजली देने की मांग जिला प्रशासन से की गई। तय हुआ कि दो दिन बाद समस्याओं से डीएम राजेंद्र प्रसाद को अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि सुभाष मौर्य, अशोक पाल, विकास सेठ, निखिल बरनवाल को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश श्रीवास्तव और राजीव मोदनवाल को महामंत्री, प्रदीप यादव, अरविंद मौर्य, मनीष जायसवाल को मंत्री, भरत जायसवाल कोषाध्यक्ष, ओमेंद्र प्रताप सिंह ओम को विसर्जन संयोजक, धर्मराज गुप्ता सह संयोजक अरविंद मौर्य को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में अमित सिंह, संदीप चौरसिया, योगेश जायसवाल, सुमित श्रीवास्तव, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन