{"_id":"5b6cb08a4f1c1b923e8b62ed","slug":"91533849738-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मविश्वास
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के महिला शिकायत प्रकोष्ठ की ओर से चल रही लैंगिक भेदभाव और आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला के तीसरे दिन पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान और संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान साइशा कल्याण फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान की निदेशक प्रो. कविता शाह ने कहा कि छात्र जीवन में इस तरह का प्रशिक्षण अहम होता है। इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। महिला शिकायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्र एवं छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन कराए जाते रहेंगे, जिसमें छात्र-छात्राओं को नई जानकारियों के साथ आत्मरक्षा का भाव जागृत हो। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष रेनू गुप्ता, दीपिका, मीनाक्षी व राजबीर के साथ ही डॉ.सुनीता वर्मा और प्रो.जीएस सिंह, संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान आदि मौजूद रहे।