{"_id":"5b54ee034f1c1bbd298b57e8","slug":"91532292611-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं शिवालयों में दर्शन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं शिवालयों में दर्शन को
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को जिले के शिवालयों में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर कांवर यात्रा के मार्गों, प्रमुख शिवालयों और शिविरों की निगहबानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो करेंगे। इन कमांडो के साथ एटीएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जिला पुलिस के जवानों का विशेष दस्ता भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही चौक और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा स्थान पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी।
सावन मेला और कांवर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। निगहबानी के लिए तीन ड्रोन कैमरों के साथ ही प्रमुख शिवालय, मेला क्षेत्र, कांवरिया शिविर और कांवर रूट का अधिकांश हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में आने वाले 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में 13 एएसपी, 29 डिप्टी एसपी, 305 सब इंस्पेक्टर, 275 हेड कांस्टेबल, 1950 कांस्टेबल, 32 महिला सब इंस्पेक्टर, 230 महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस के 21 सब इंस्पेक्टर व 171 कांस्टेबल, दो कंपनी आरएएफ, आठ कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल और पांच मोटर बोट तैनात किया जाएगा।