{"_id":"5b427bd54f1c1b9d468b569c","slug":"91531083733-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पुजारी ने बच्चे से कुकर्म का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पुजारी ने बच्चे से कुकर्म का किया प्रयास
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिवपुर थाना से चंद कदम दूर स्थित फलाहारी बाबा मंदिर के पुजारी झरोखा बाबा (70) पर रविवार की रात नौ वर्षीय मासूम संग कुकर्म के प्रयास का आरोप लगा। पुलिस ने झरोखा बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
बताया जाता है कि रोजाना की भांति रविवार की रात मंदिर में पूजा चल रही थी। उसमें शामिल होने के लिए बच्चा भी आया था। आरोप है कि पूजा खत्म होने के बाद बच्चे को अलग कमरे में ले जाकर बाबा कुकर्म का प्रयास करने लगा। बच्चे ने शोर मचाया तो उसके घरवाले मौके पर पहुंचे। इलाकाई लोगों की मदद से बाबा को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर शिवपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाबा के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।