{"_id":"5b3be7234f1c1bc2248b459b","slug":"91530652451-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-बलिया रूट पर ईएमयू को दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-बलिया रूट पर ईएमयू को दिखाएंगे हरी झंडी
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी लगायत पूर्वांचल को कई सौगात दे सकते हैं। वाराणसी-बलिया के बीच विद्युतीकृत हो चुके रेलखंड पर ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट) को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राजातालाब में तैयार हो चुके पेरिसेबल कार्गो का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसका निर्माण पूरा कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 जुलाई को वाराणसी में होंगे। इस दौरान कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ महीनों पहले पूरी हो चुकी गेल की पीएनजी, सीएनजी सुविधा को प्रधानमंत्री जनता को समर्पित करेंगे। वहीं ईएमयू को भी हरी झंडी दिखाएंगे। उधर गाजीपुर में ऑपरेटिंग और मैकेनिकल की ट्रेनिंग के लिए बने केंद्र को भी देश को समर्पित करेंगे। गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बने वाशिंग पिड का भी लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर रेलवे और गेल ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।