फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठेकदारों की मनमानी से बिजली आपूर्ति का बंटाधार

ठेकदारों की मनमानी से बिजली आपूर्ति का बंटाधार

Mon, 28 May 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ठेकदारों की मनमानी से बिजली आपूर्ति का बंटाधार
ज्ञानपुर/मोढ़। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती की मार से जूझ रहे लोगों को ठेकेदारों की मनमानी से भी दो-चार होना पड़ रहा है। फीडर पर काम कर रहे ठेका कर्मचारियों को ठेकेदार समय से मानदेय नहीं दे रहे, जिसकी वजह से वे नियमित रूप से काम पर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे मामूली खामियों को भी दुरुस्त करने में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि शहर से लेकर गांव तक निर्धारित रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति हो लेकिन गर्मी में अघोषित कटौती से हर कोई बेहाल हो रहा है। जिले में 25 से अधिक उपकेंद्रों और 50 से अधिक फीडरों से बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई है। ठेकेदार निजी कर्मचारियों को रखकर काम कराते हैं, जिस पर हर साल सरकार लाखों रुपए खर्च करती है। ठेके के अनुरूप हर महीने विभाग से लाखों रुपये का भुगतान कराने के बाद ठेकेदार निजी कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं देते। आरोप तो यह भी है कि कर्मचारियों के मानदेय में कटौती भी कर लेते हैं। इसके चलते ये कर्मचारी काम छोड़ दे रहे हैं। ऐसे में मामूली फाल्ट भी समय से दुरुस्त नहीं हो पाते। मोढ़ के बरदहवां, अभोली, वहिदानगर, कटरा फीडरों में कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। बरदहवां फीडर पर काम करने वाले कर्मचारी संदीप की नौ मई की करेंट लगने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद उक्त फीडर के ज्यादातर दैनिक कर्मी काम पर आना बंद कर दिए। कई कर्मचारी मानदेय न मिलने से भी काम से किनारा कर लिए हैं। इससे यहां तकनीकी दिक्कत समय से दूर नहीं हो पा रही है। जिसके चलते फीडर से जुड़े 30 से 40 गावों की आपूर्ति अक्सर बेपटरी हो जाती है। इलाके के सतीश सिंह और घनश्याम ने जिलाधिकारी से मांग किया कि ठेकेदारों पर सख्ती बरती जाए और आपूर्ति को बेहतर किया जाए। जेई ओपी कन्नौजिया ने बताया कि ठेकेदार का कहना है कि उसका टेंडर खत्म हो गया है, इसलिए वह कार्य नहीं करा सकता। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति देने का प्रयास किया जाता है। कुछ फीडरों का टेंडर खत्म हो चुका है, उसे कराकर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed