{"_id":"5afc85e14f1c1bea408b5d86","slug":"91526498785-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के नोडल अफसर ने देखी विकास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के नोडल अफसर ने देखी विकास की हकीकत
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए सूबे के श्रमायुक्त एवं भदोही जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार बुधवार को लखनऊ से सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। दो दिवसीय पर आए नोडल अफसर राही पर्यटक आवास जाने के बजाए वह सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने एक-एक विभाग से प्रगति की जानकारी ली। राजस्व की कम वसूली पर एआरटीओ को फटकार लगाई और ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 32 गांवों की जांच का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्य को पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आबकारी, वाणिज्य कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन की वसूली ठीक होने पर संतोष जताया, जबकि परिवहन की वसूली कम होने पर एआरटीओ को फटकार लगाई। मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश मनरेगा श्रमायुक्त को दिया। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उजाला योजना से संतृप्त 32 गांवों की जांच के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। जनशिकायतों, किसान दिवस, किसानों की कर्जमाफी, जमीन विवाद समेत अन्य योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। एसपी सचींद्र पटेल ने कानून व्यवस्था का बिंदुवार विवरण दिया। इसके बाद वह बेसिक शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सभी पटलों पर जाकर व्यवस्था को देखा। साफ-सफाई बेहतर होने पर संतोष जताया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।