{"_id":"5aef5a8a4f1c1b60098b893b","slug":"91525635722-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने नए कंधों पर सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने नए कंधों पर सौंपी जिम्मेदारी
Updated Mon, 07 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन के बाद रविवार को सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने पार्टी की जिला इकाई, विधानसभा अध्यक्षों समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषण कर दी। संतोष यादव को भदोही, धर्मेंद्र यादव को औराई और दीनानाथ यादव को ज्ञानपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व में महासचिव रह चुके ओमप्रकाश यादव को पुन: जिला महासचिव पद दिया गया है। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष ने अपने पचभैया स्थित आवास पर प्रेस वार्ता कर सूची जारी की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला इकाई के पुनर्गठन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सूची मांगी गई थी। विभिन्न पदों पर तीन-तीन नाम भेजे गए थे। जिसमे से पदाधिकारियों के नाम का अनुमोदन किया गया। बताया कि सपा जिला इकाई में उमेश बिंद, रामजस यादव, प्रमोद कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, हृदय नारायण प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनीत 17 जिला सचिवों में पन्नालाल यादव, कमला शंकर बिंद, समरजीत चौहान, सूर्यमणि यादव, दशरथ पटेल, बैजनाथ यादव, सलाहुद्दीन अंसारी, कन्हैयालाल मौर्य, मंजलाल विश्वकर्मा, लालचंद पाल, विनोद बेचूराम यादव, विनोद कुमार यादव, सरिता गौड़, पंकज शर्मा, अब्दुल रऊफ, अरुण यादव के नाम हैं। 29 लोगों को जिला कार्यकारणी में शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के 7 प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का भी अनुमोदन प्रदेश नेतृत्व के स्तर से हुआ है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष रीता वर्मा, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुनील बिंद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर यादव, अनुसूचित जाति-जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ह्रदयनरायण सरोज को नामित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी नामित पदाधिकारियों से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।