फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब 1130 किसानों का कर्ज होगा माफ

अब 1130 किसानों का कर्ज होगा माफ

Sun, 06 May 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अब 1130 किसानों का कर्ज होगा माफ
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋणमोचन योजना से किन्ही कारणों से वंचित रह गए 1130 किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ होगा। कृषि विभाग ने पात्र किसानों का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए सरकार से सात करोड़ 84 लाख की डिमांड की गई है। धनराशि आते ही किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। कृषि विभाग के पोर्टल पर आए 3767 आवेदनों में करीब ढाई हजार छंट गए हैं।
विज्ञापन

सूबे की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने पर मुहर लगाई। किसान ऋण मोचन योजना के तहत जिले में कर्जमाफी के लिए 22 हजार किसान चिह्नित हुए थे। तीन चरणों में सत्यापन के बाद करीब 10 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया गया। गांवों में लेखपालों के चलते बड़ी संख्या में पात्र किसान भी योजना से वंचित हो गए। प्रदेश में विरोध के सुर तेज होने पर शासन ने दुबारा कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की मोहलत दी। 15 अप्रैल तक जिले के छह ब्लॉकों से 3767 किसानों ने आवेदन किया। तहसीलों और बैंको से सत्यापन होने के बाद मात्र 1130 किसान ही कर्जमाफी के दायरे में आए। कृषि विभाग की ओर से 1130 किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए शासन से सात करोड़ 84 लाख की डिमांड भेजी। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि 3767 किसानों में 1572 तहसीलों से ही छंट गए। करीब एक हजार आवेदन बैंको की ओर से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed