{"_id":"5acfb69a4f1c1b573e8b4e35","slug":"91523562138-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पूर्व मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पूर्व मंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पूर्व बसपा सांसद गोरखनाथ पांडेय के तालाब की जमीन पर बनाए गए डिग्री कॉलेज के मामले में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षामंत्री राकेशधर त्रिपाठी की भूमिका पर सवाल उठाया है। बृहस्पतिवार को विधायक ने डीएम-एसपी के अलावा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विधायक ने कहा कि गोरखनाथ पांडेय जब सांसद थे, अपने पद का दुरुपयोग कर पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के प्रभाव से तालाब में दर्ज गाटा संख्या 521, 522 और 524 की जमीन को अपने और अपने परिवार के नाम भूमिधरी में दर्ज करवा ली थी। उसके बाद उस जमीन को हीरानंद शिक्षा निकेतन समिति के नाम रजिस्ट्री कराकर हीरानंद बालिका इंटर कॉलेज और जगवंती देवी हीरानंद महाविद्यालय का निर्माण कराकर मान्यता ले ली गई। उधर, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि विजय मिश्रा चाहे जो आरोप लगाएं, लेकिन यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।