{"_id":"5ab95bfe4f1c1ba8768b78cf","slug":"91522097150-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड और वाराणसी-हनुमना फोरलेन से बदल जाएगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड और वाराणसी-हनुमना फोरलेन से बदल जाएगी तस्वीर
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एनएचएआई की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सोमवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि काशी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए परियोजनाएं कारगर सिद्ध होंगी। इस मौके पर एनएचएआई की ओर से एक फिल्म राष्ट्रपति को दिखाई गई। उधर, रिंग रोड के पहले चरण में गाजीपुर के संदहा से जौनपुर के हरहुआ तक काम लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार को दूसरे चरण के कार्य का शिलान्यास राष्ट्रपति ने किया।
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। 2014 में जब सरकार बनी थी तो 68 साल में नेशनल हाईवे 91 हजार किलोमीटर था। 2022 तक एक लाख किमी और बनाने का लक्ष्य है। अब तक 31 हजार किमी नेशनल हाईवे बन चुका है। 57 हजार किमी नेशनल हाईवे का एप्रूवल दिया गया है। पहले प्रतिदिन आठ किमी नेशनल हाईवे बनते थे। अब रोजाना 28 किमी नेशनल हाईवे बन रहा है। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बदल रहा है। यूपी में पहले 7600 किमी नेशनल हाईवे था। चार साल में यूपी में 111 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए गए हैं। यूपी में इस समय नेशनल हाईवे की लंबाई 13340 किलोमीटर है।