फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी को आर्थिक केंद्र बनाने पर काम कर रही सरकार

काशी को आर्थिक केंद्र बनाने पर काम कर रही सरकार

Tue, 27 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
काशी को आर्थिक केंद्र बनाने पर काम कर रही सरकार
वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि काशी से उत्तरी भारत को गंगा नदी के माध्यम से पूर्वी हिस्सों से जोड़ दिया गया है। सरकार शहर को एक आर्थिक केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है। गंगा नदी के जरिए जलमार्ग से काशी को जोड़ा जा रहा है। काशी उत्तरी भारत का प्रवेश द्वार बन रही है। काशी में पर्यटन के अवसर वढ़ रहे हैं। इससे रोजगार पैदा करेगा। कहा, आयोजन स्थल दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल से वाराणसी समेत पूर्वांचल में बुनकरों और अन्य विधाओं के कारीगरों को आय बढ़ाने और नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा, काशी का सम्मान प्रतिभा से है। यहां वैदिक कर्मकांड और गंगा आरती देखी जा सकती है तो बीएचयू, आईआईटी और अन्य संस्थानों की आधुनिकतम प्रयोगशालाओं में शोध हो रहे हैं। प्राचीन परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक बदलावों को अपनाने का समन्वय काशी की विशेषता है।
विज्ञापन

कहा, पहली बार यहां के सांसद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद सुशोभित किया है। एक सांसद के रूप में पीएम मोदी काशी के विकास के लिए सतत प्रत्यनशील हैं। इसे विश्व के पटल पर लाकर खड़ा कर दिया। जल्दी ही काशी के निवासियों का जीवन सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed