{"_id":"5a834eba4f1c1bb1208b9104","slug":"91518554810-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर खूब कटी बिजली, व्रती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर खूब कटी बिजली, व्रती परेशान
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी महाशिवरात्रि के दिन मंगलवार की सुबह से देर रात तक वरुणापार समेत नगर के कई इलाकों में खूब बिजली कटी। वरुणापार के कई क्षेत्रों में सुबह घंटों बिजली गुल होने से जलापूर्ति भी बाधित रही। ऐसे में व्रत रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
132 केवी उपकेंद्र कैंट से पन्नालाल पार्क उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में आए जर्क के चलते सुबह करीब 6.25 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते घौसाबाद, नदेसर, राजाबाजार, मिंट हाउस, वरुणापुल, जदीद बाजार, गिलट बाजार, आयकर कालोनी, पत्रकारपुरम् कालोनी, सिकरौल और आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब नौ बजे यह पता चला कि 10 एमवीए का एक ट्रांसफॉर्मर काम नहीं कर रहा है। इसके बाद पूर्वाह्न 9.30 बजे बसबार के जरिए दूसरे 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बहाल कराई गई, लेकिन दो से तीन घंटे के अंतराल पर क्षेत्रों को बिजली दी जाती रही। अपराह्न दो बजे के बाद यह साफ हो गया कि 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया है।
दूसरी तरफ चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी भोर में करीब 3.20 बजे से देर शाम तक बिजली संकट बना रहा। हालात यह रहा कि कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक लगातार आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र सूत्रों ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र कैंट के रिले में आई गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ। इसके चलते संजय नगर कालोनी, बुनकर कालोनी, लेबर कालोनी, भरत मिलाप कालोनी, नाटी इमली, नयी बस्ती, ईश्वरगंगी, जगतगंज, संपूर्णानंद संस्कृत विवि परिसर, मलदहिया, विवेकानंद नगर, तेलियाबाग, पियरिया पोखरी आदि इलाकों के लोग महाशिवरात्रि के मौके पर बिजली की आवाजाही से परेशान हो गए। वहीं, अन्य वितरण उपकेंद्रों से भी बिजली की आवाजाही होने से महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।