फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिले प्रबंधन के धुरंधर, ताजा कीं कॉलेज की यादें

मिले प्रबंधन के धुरंधर, ताजा कीं कॉलेज की यादें

Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मिले प्रबंधन के धुरंधर, ताजा कीं कॉलेज की यादें
वाराणसी। बीएचयू प्रबंधशास्त्र संस्थान के बीएचयू मैनेजमेंट एल्युमनाई एसोसिएशन (भूमा) के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचे पुरातन छात्रों ने एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां जर्ताइं। 1982 से 2008 तक के करीब 100 से अधिक पुरातन छात्रों ने इस दौरान व्याख्यान कक्ष, हॉस्टल, खेल मैदान आदि का भ्रमण कर यादें ताजा कीं। उधर केएन उडप्पा सभागार में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. राजकुमार के निर्देशन में आयोजित समारोह में वर्तमान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरातन छात्रों का स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि एचआर कंपनी के सीईओ डॉ. उदय उपेंद्र ने हमेशा गतिशील रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रबंधशास्त्र संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि आदित्य बिड़ला मेमोरियल हॉस्पिटल पुणे के सीईओ अरुण कुमार ने 1992 में आये आर्थिक उदारीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि यह देश के लिए तीक्ष्णता, बुद्धिता और गुणवक्ता लेकर आया।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर वीके नांगिया ने बीएचयू का पूर्व छात्र होना गर्व की बात बताया। स्वागत करते हुए प्रो. राजकुमार ने संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बांबे स्टॉक एक्सचेंज और अन्य संस्थानों के साथ समझौते की जानकारी दी। पूर्व निदेशक प्रो.डीके बर्मन ने एल्यूमनाई एसोसिएशन के क्रियाकलापों की चर्चा की। उधर पुरातन छात्रों में लोकनाथ मिश्र, गौरव मोहन, राजीव रैना, एस सी बगला ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.एचपी माथुर और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पीएस त्रिपाठी ने किया। इस दौरान अविनाश चौबे, कमल प्रकाश, उमेंद्र कुमार, नलिन गुलाटी, सुजीत मित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के अनुत्तम सेन समेत दो को यंग अचीवर्स अवार्ड
समारोह में 1999 बैच के छात्र और अमर उजाला टच प्वाइंट के बिजनेस हेड अनुत्तम सेन को यंग अचीवर्स अवार्ड दिया गया। इस दौरान अनुत्तम सेन ने इस यादगार आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए विश्वविद्यालय के दिनों की यादें साझा कीं। इसके अलावा 2002 बैच के छात्र और एयरबस फ्रांस के प्रोक्योरमेंट मैनेजर अजय कन्नौजिया को भी यह अवार्ड मिला।

23 छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
पुरातन छात्रों की ओर से इस दौरान 23 वर्तमान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। इसमें यूएनसी केनन फ लगेर बिजनेस स्कूल में सहायक प्रोफेसर डॉ अतुल पर्वतियार ने आठ, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट एंड सिक्योरिटी लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक गुप्ता, एचआर कंपनी संस्थापक एवं प्रमुख उदय उपेंद्र ने एक, बिजनेस रिसोर्सेज एवं सॉल्यूशन्स के संस्थापक एवं प्रमुख अविनाश चौबे, कमल प्रकाश, प्रो. विनय के नांगिया, नलिन गुलाटी, सुजीत मित्र आदि ने एमबीए के छात्रों को छात्रवृत्ति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed