फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नाले का चेंबर दे रखा जख्म

नाले का चेंबर दे रखा जख्म

Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नाले का चेंबर दे रखा जख्म
गोपीगंज। राजमार्ग के चौराहे के दक्षिणी किनारे सर्विस लेन के नाले पर बना चेंबर हादसे का कारण बन गया है। इस चेंबर में फंस कर आएदिन लोग घायल हो रहे हैं। राजमार्ग से सदर मोहाल की ओर जाने वाली सड़क से लगे सर्विस लेन पर एनएचएआई की ओर से नाले पर बनाया गया चेंबर देखरेख के अभाव में हादसे का कारण बन गया है। निर्माण के समय चेंबर के ऊपर रखा गया ढक्कन टूट जाने पर नगर पालिका परिषद ने उस पर जाली बनाकर रखवा दिया। छह फिट लंबे-चौड़े चेंबर पर रखा गया जाली खिसक गया है। अधखुले चेंबर के अगल बगल से गुजरते समय जरा सी नजर चूकने पर साइकिल, बाइक सवार और पैदल आने जाने वालों का पैर चेंबर में घुस जाने से लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। रात में बिजली न रहने पर स्थिति ज्यादा विकट हो जाती है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता समेत स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से चेंबर को ठीक कराने की मांग की हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed