फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लापरवाह प्रधानाचार्यों पर दर्ज होगा मुकदमा

लापरवाह प्रधानाचार्यों पर दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह प्रधानाचार्यों पर दर्ज होगा मुकदमा
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में हो रही देरी से शिक्षा विभाग के अधिकारी चिंतित हैं तो प्रधानाचार्य इसको लेकर उदासीन बने हुए हैं। जिले के 60 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अभी तक शिक्षकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई, जिससे कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। अब विभाग ने लापरवाह प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं लेकिन कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई। विभाग की ओर से कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों से एक जनवरी तक शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। कई बार चेतावनी के बाद भी 60 विद्यालयों ने शिक्षकों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई है। इस लापरवाही के चलते परीक्षा की तैयारियां बाधित हो रही हैं। जिले में कुल 180 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 120 विद्यालयों ने शिक्षकों की सूची उपलब्ध करा दी है। जिले के 10वीं और 12वीं के 59500 परीक्षार्थियों के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 2000 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर शिक्षकों की सूची नहीं मिली तो संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed