{"_id":"5a47fa764f1c1bfc0f8b6c16","slug":"91514666614-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण ढहाए
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर की सड़कों और चौराहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शनिवार को भी अभियान जारी रखते हुए प्रशासनिक दस्ते ने पहड़िया और पांडेयपुर में एक दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण ढहाए। सड़कें और पटरियां खाली कराईं। नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दोपहर करीब 12 बजे प्रशासनिक दस्ता पहले पहड़िया चौराहे पहुंचा। यहां के बाद पांडेयपुर चौराहे पर कार्रवाई की गई। दोनों जगहों पर पटरी कब्जाकर बनाई गई दुकानों के अलावा कुछ अन्य अवैध निर्माण तोड़े गए। अतिक्रमणकारियों ने सड़क और पटरियों पर कब्जा जमाने के साथ ही नालियों के ऊपर निर्माण करा लिया था। कालीमंदिर के पास एक खाली प्लाट की आड़ में सड़क तक लगाई गईं करीब दर्जन भर गुमटियों को हटाया गया। पांडेयपुर चौराहे पर भी अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कराए गए थे। सड़क की पटरियों पर चाय-पान की दुकानें खोल ली गई थीं। जेसीबी से इन दुकानों और निर्माणों को ढहाया गया। आजमगढ़ मार्ग, हुकुलगंज मार्ग पर भी अतिक्रमण हटवाए गए। यहां से दस्ता महाबीर मंदिर पहुंचा और वहां भी कुछ निर्माणों पर कार्रवाई की।