{"_id":"5a47fa6f4f1c1bce408c0190","slug":"91514666607-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी लगाई
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेतगंज स्थित वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय के तृतीय तल स्थित बाथरूम के बगल में लोहे के एंगल के सहारे नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटक कर शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश चंद्र वर्मा (59) ने जान दे दी। रमेश को रविवार को सेवानिवृत्त होना था। रमेश चंद्र को फंदे से लटका देख कर्मचारियों ने देखा तो शोर मचाया और पुलिस आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवारीजनों के अनुसार ऐसी कोई वजह नहीं थी कि वो आत्महत्या करते।
कैंट थाना अंतर्गत सिकरौल निवासी रमेश चंद्र शनिवार की सुबह घर से खाना खाकर चेतगंज स्थित कार्यालय जाने के लिए निकले। करीब 10:30 बजे महिला सफाई कर्मी वाणिज्य कर कार्यालय के तृतीय तल स्थित बाथरूम की सफाई करने पहुंची तो उसके बगल की खाली जगह में लगे लोहे के एंगल के सहारे रस्सी के फंदे से रमेश चंद्र लटका मिला। उसने शोर मचाया तो अन्य कर्मचारी भी मौके पर आए और सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस की सूचना पर रमेश चंद्र का बड़ा बेटा सत्यप्रकाश और छोटा बेटा सुजीत आए। सत्यप्रकाश साड़ी की दुकान में और सुजीत निजी अस्पताल में काम करता है। दोनों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे के लगभग पिता कार्यालय के लिए निकले थे और उस दौरान वे सामान्य दिख रहे थे। किसी प्रकार की परेशानी या तनाव की बात उन्होंने कभी नहीं बताई थी। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। किसी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप जैसी बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।