{"_id":"5a0ca36f4f1c1b65548bd74f","slug":"91510777711-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और प्रधानपति समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और प्रधानपति समेत चार पर केस दर्ज
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा/वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घोघरी गांव की प्रधान को कोटेदार की शिकायत करना महंगा पड़ा। कोटेदार की तहरीर पर सोमवार को फूलपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान अमिता देवी व उनके पति राजेश पटेल समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घोघरी गांव की कोटेदार द्रोपदी देवी ने फूलपुर थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि एमडीएम का खाद्यान्न सीधे स्कूल पर दिए जाने से नाराज ग्राम प्रधानपति व उनके मनबढ़ साथियों ने उनकी व उनके बेटे की पिटाई की। पुलिस ने कोटेदार के पुत्र सूरज कुमार के तहरीर पर ग्राम प्रधान अमिता देवी व पति राजेश पटेल और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, राजेश पटेल का कहना है कि कोटेदार ने तीन माह का खाद्यान्न कार्ड धारकों में वितरण न कर बेच दिया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों के साथ एसडीएम पिंडरा से की थी। एसडीएम के आदेश पर जांच शुरू होते ही साजिश के तहत कार्रवाई की गई है।