{"_id":"5a089e104f1c1bd1408b6260","slug":"91510514192-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी बनी चुनाव का केंद्र बिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी बनी चुनाव का केंद्र बिंदू
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पंडित दीनदयाल (मुगलसराय) नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव केंद्र बिंदू सब्जी मंडी बन गई है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले 11 प्रत्याशियों में अधिकतर का जुड़ाव कहीं न कहीं से सब्जी मंडी से है। भले ही नगर में स्थायी सब्जी मंडी न बना हो लेकिन नामांकन के दिन से ही यह तय हो गया कि चुनाव का केंद्र बिंदू सब्जी मंडी बनेगा।
इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे अचानक पूरी राजनीति अनुसूचित जाति पर टिक गई। भाजपा के उम्मीदवार संतोष खरवार का मकान न्यू महाल में है जो सब्जी मंडी से सटा है। इसी तरह सपा ने महेंद्र सोनकर पर भरोसा जताया है, वे सब्जी के आढतिया हैं। बसपा ने मुकेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। बसपा का बेस वोट अनुसूचित जाति ही है और इसकी अधिकता सब्जी मंडी में है। इसी तरह कांग्रेस के रविंद्र अंबेडकर, इसी तरह आप के चंदन कन्नौजिया, निर्दल राजाराम सोनकर, राजकुमार कन्नौजिया, प्रदीप कुमार, लल्लू, रालोद से संजीवन लाल रजक और निर्दल राधेश्याम का भी कहीं न कहीं से सब्जी मंडी से संबंध है। इसका असर भी चुनाव में दिख रहा है।