फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी की धरा आज रचेगी दीपों का तारामंडल

काशी की धरा आज रचेगी दीपों का तारामंडल

Sat, 04 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
काशी की धरा आज रचेगी दीपों का तारामंडल
वाराणसी। काशी में शनिवार की शाम देवलोक उतरेगा। पूनम की चांदनी के बीच उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर दीपमालाओं की शृंखला सजेगी। घाटों, मढ़ियों, सीढ़ियों पर कहीं स्वच्छता अभियान तो कहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दीपों की अल्पनाओं के जरिए दिया जाएगा। दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार की शाम इंडिया गेट की रिप्लिका तैयार कर ली गई। यहां सेना के अफसर कारगिल शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति जलाकर पुष्परीथ अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

देव दीपावली पर अस्सी से राजघाट और संत रविदास घाट से विश्व सुंदरी पुल के बीच सौ से अधिक घाटों पर दीप महोत्सव की छटा बिखेरगी। राजनीति, कला, संगीत के अलावा उद्योग जगत की हस्तियां इस महोत्सव के नजारे की साक्षी बनेंगी। देश के कोने-कोने से सैलानी देव दीपावली की छटा निहारने के लिए काशी पहुंच गए हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दो-दो लाख रुपये में भी बजड़ों की बुकिंग हुई। छोटी, मझोली और बड़ी नावों को मिलाकर चार हजार से अधिक नावों के झुंड देव दीपावली महोत्सव में घाटों पर इतराएंगे।
विज्ञापन

उधर, शीतला घाट पर सौ फीट लंबे पैंटून के भव्य मंच को अंतिम रूप दे दिया गया है। गंगा सेवा निधि की ओर से इस मंच पर ठुमरी गायिका पद्मश्री सोमा घोष दादरा, ठुमरी से समा बांधेंगी। यहां तीन शहीदों को भगीरथ शौर्य सम्मान से नवाजा जाएगा। सौ कुंतल से अधिक गेंदा, गुलाब, बेला के फूलों के वंदनवारों से महलों, घाटों, बजड़ों और मंचों को सजाने का काम रात तक अंतिम दौर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आरती स्थल की मढ़ियों के अलावा घाटों को गेंदा की मालाओं से सजा दिया गया है। दशाश्वमेध और शीतला घाट पर 42-42 देव कन्याएं चंवर डुलाएंगी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटुक गंगा की महाआरती करेंगे। अस्सी घाट, तुलसी घाट, हनुमान घाट, शिवाला घाट, राजा घाट, मान सरोवर घाट, अहिल्या बाई घाट, पांडेय घाट, केदार घाट, मान मंदिर घाट, ललिता घाट, रामघाट, पंचगंगा घाट के अलावा राजघाट पर दीपोत्सव की छटा देखते बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed