फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   देश-दुनिया में चमका बीएचयू का अभय

देश-दुनिया में चमका बीएचयू का अभय

Mon, 30 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया में चमका बीएचयू का अभय
वाराणसी। ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो।’ कुछ ऐसे ही इरादों और हौसलों के साथ सोनांचल के दृष्टिबाधित छात्र अभय ने देश-दुनिया में लाखों लोगों को अपनी कॉमेडी का दीवाना बना दिया है। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ में धूम मचा रहे राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) के गोरडिहा के अभय उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद जिंदगी में कोई मुकाम हासिल करने की चाह रखते हैं।
विज्ञापन

अभय के प्रशंसकों में शो के जज अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा श्रेयस तलपड़े और साजिद खान जैसी हस्तियां शामिल हैं। शनिवार को अभय ने अपनी प्रस्तुति से दोनों का दिल जीत लिया। श्रेयस तलपड़े ने कहा कि अभय दृष्टिबाधित है लेकिन उसके हौसलों में जरा भी कमी नहीं है। साजिद खान ने भी जमकर सराहना की। शो होस्ट कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार पहले ही अभय के मुरीद हो चुके हैं। अभय रिएलिटी शो के अंतिम आठ प्रतिभागियों में जगह बना चुके हैं। उन्हें अंतिम छह के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।
विज्ञापन

बीएचयू के एमए प्रथम वर्ष के छात्र अभय में अपने मन की आंखों और कल्पनाओं की उड़ान के बल पर हर किसी को अपना मुरीद बना लेने की क्षमता है। आंखें नहीं होने के बावजूद गजब का हौसला है। वह कहते हैं कि नेत्रहीनों को दया की नहीं, सहयोग की जरूरत है। अभय ने दुर्गा कुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और टॉपर रहे। फिर बीएचयू से स्नातक और अब परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। अभय बीएचयू के स्पंदन के कॉमेडी सेगमेंट में लगातार तीन साल विजेता रहे। यहीं से उनकी मन में कॉमेडी रिएलिटी शो की तरफ रुझान पैदा हुआ और आज वह यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed