{"_id":"59efaeb54f1c1b78548b8e12","slug":"91508880053-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्ती और अनियमितता बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्ती और अनियमितता बर्दाश्त नहीं
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रमुख सचिव राजस्व एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश दुबे ने मंगलवार को जिले में चल रही परियोजनाओं का हाल जाना। आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने अफसरों से दो टूक कहा कि सुस्ती और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की राजस्व वसूली सुनिश्चित न होने पर नाराजगी जताई। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के चार सब रजिस्ट्रार से खराब प्रगति पर जवाब तलब किया।
शहरी क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री ग्रामीण क्षेत्र के सर्किल रेट पर करने पर तत्काल रोक लगाने को कहा। तहसीलों में लंबित जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को एक सप्ताह के अंदर जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिसके पटल पर आवेदन लंबित मिलेगा, उसे निलंबित किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के लंबित 65 प्रार्थना पत्रों की जानकारी होने पर कहा कि जिन अधिकारियों के पास आवेदन पत्र लंबित हैं, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
सभी अधिकारियों को एक-एक विद्यालय को गोद लेने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। डीआईओएस एवं बीएसए को सभी विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था कराने के साथ 15 नवंबर तक सूची मांगी। बैठक में डीएम, नगर आयुक्त, वीडीए उपाध्यक्ष, सीडीओ आदि अधिकारी मौजूद थे।