{"_id":"59ed01674f1c1bcd538b8b6d","slug":"91508704615-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना अपडेट न करने पर रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना अपडेट न करने पर रुकेगा वेतन
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए अंतिम तिथि तक वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 1260 विद्यालयों का डेटा अपलोड नहीं किया गया। जिन विद्यालयों का विवरण ऑनलाइन किया गया है, उसमें गलतियों की भरमार है। इस लापरवाही पर बोर्ड की सचिव की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने विवरण अपलोड करने और त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए 23 अक्तूबर तक की मोहलत दी है। इसके बाद भी यदि लापरवाही पाई जाती है तो प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया जाएगा।
परिषद की सचिव के गंभीर रुख के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने सभी विद्यालयों को 21 अक्तूबर तक गड़बड़ियां दूर करने को कहा था बावजूद इसके विद्यालयों ने काफी लापरवाही दिखाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 25 अक्तूबर को जनपदीय समिति की बैठक में सभी विद्यालयों का विवरण रखा जाएगा। उन्होंने चेताया है कि यदि 23 अक्तूबर तक संशोधित सूचना जमा नहीं की जाती तो ऐसे मेंप्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया जाएगा।