{"_id":"59e669f64f1c1baf678b64aa","slug":"91508272630-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। निकाय चुनाव के लिए भाजपा दिवाली बाद अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। भाजपा में एक-एक वार्ड से 8 से 10 दावेदार हैं। सबका बायोडाटा पार्टी के पास पहुंच गया है। इनमें से किसी एक को पार्टी टिकट देगी। प्रदेश प्रभारी की ओर से 19 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी रिपोर्ट भेज चुकी है। टिकट का वितरण दिल्ली निकाय चुनाव की तर्ज पर किया जाएगा। पुराने कई पार्षदों का टिकट इस बार कटना तय है। भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने कहा कि अभी दिवाली का त्योहार है। किसी की भी दिवाली खराब नहीं की जाएगी।
इस बीच मंगलवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने बताया कि वार्ड स्तर पर पांच लोगों की संचालन टोलियां बनेंगी। बूथ स्तर पर भी संचालन टोली बनेगी। 90 वार्डों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बुधवार को सभी वार्डों में विकास ज्योति पर्व शाम छह बजे मनाया जाएगा। 19 को अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास ज्योति पर्व मनाएंगे। उसी की पूर्व संध्या पर यहां भी विकास ज्योति पर्व मनाया जाएगा। बैठक में अशोक पांडेय, सुभाष गुप्ता, लालजी गुप्ता, अरुण सिंह, शोमनाथ विश्वकर्मा, निर्मला सिंह पटेल आदि शामिल रहे।