फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित होगी नृत्य नाटिका

श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित होगी नृत्य नाटिका

Wed, 18 Oct 2017 02:10 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित होगी नृत्य नाटिका
वाराणसी। आगामी 20 अक्टूबर को गोवर्धन पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। विशाल जनसभा खिड़कियां घाट पर शाम चार बजे मनाया जाएगा। इसके पूर्व विशाल शोभायात्रा 11 बजे हथुआ मार्केट लहुराबीर से शुरू होगी। यह जानकारी मंगलवार को पराड़कर भवन मैदागिन में हुई प्रेसवार्ता में गोवर्धन पूजा समिति के महामंत्री जयप्रकाश यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का उद्घाटन एमएलसी सुनील सिंह सीजन करेंगे। इसमें केसरिया पगड़ी धारण करने वाले यदुवंशियों का सम्मान किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रदर्शन वृंदावन, इलाहाबाद, जौनपुर के कलाकार करेंगे। देवी देवताओं की लीलाओं को प्रस्तुत करती अनेक झांकियां शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा चेतगंज से मैदागिन, मुकीमगंज होते हुए गोवर्धन धाम खिड़कियां घाट पहुंचेगी। जहां स्वागत पदाधिकारी करेंगे। इसके बाद मंच पर जनसभा व गोधर्वनधारी का पूजन होगा। इसके मुख्य अतिथि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed