{"_id":"59d93a014f1c1b6e548b62b0","slug":"91507408385-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 रंगरूट बने सेना का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 रंगरूट बने सेना का हिस्सा
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 133 रंगरूट शनिवार को सेना का हिस्सा बन गए। 39 जीटीसी के परेड ग्राउंड में हुई सशस्त्र कसम परेड के बाद 219 जीआर बैच के गोरखा जवानों को देश की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर काम करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। जवानों को नेपाली संस्कृति के अनुसार उनका परंपरागत हथियार खुकरी भेंट की गई।
मुख्य अतिथि जीटीसी के ब्रिगेडियर एसए रहमान ने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक, क्षमता और लक्ष्य का ध्यान निरंतर प्रगति करते रहें। शपथ ग्रहण के बाद ब्रिगेडियर ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए गोविंद घर्ती मगर को बेस्ट इन फायरिंग, प्रवीन प्रधान को बेस्ट इन बीपीईटी, विवेक गुरुं ग को बेस्ट इन टैक्टिस और आस कुमार घर्ती मगर को आल राउंड बेस्ट गौरव तलवार से पुरस्कृत किया गया। साथ ही 133 जवानों के अभिभावकों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया।