फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिंडरा रोड हाल्ट स्टेशन का होगा विस्तार

पिंडरा रोड हाल्ट स्टेशन का होगा विस्तार

Tue, 19 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा रोड हाल्ट स्टेशन का होगा  विस्तार
पिंडरा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की है। किसानों के हितों में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। पिंडरा रोड हाल्ट स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। बाबतपुर रेलवे फाटक पर आरओबी का शीघ्र निर्माण शुरू होगा। यह बातें सोमवार को रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने कही। वह झंझोर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों से किया वादा पूरा किया। पिंडरा का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फसल बीमा योजना से किसानों को आच्छादित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों का रिकार्ड तोड़ कर पहली बार यूरिया व डीएपी के दामों में कमी की गई है। सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि किसानों के विकास के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रत्येक एक हजार की आबादी के लिए गांवों को एक करोड़ रुपए केंद्र सरकार स्वीकृत करेगी। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए वादे को पूरा किया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा जी वर्मा ने कहा कि किसान फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं और अपने हक व अधिकार के प्रति सचेत होने का आह्वान किया। इस दौरान 12 किसानों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण किया। मनीष पाठक और अभिषेक राजपूत ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राणा सिंह, सांसद प्रतिनिधि डॉ. विजय चन्द पटेल, मंडल रेल सलाहकार समिति के सदस्य सत्य प्रकाश पटेल, क्षेत्रीय मंत्री शैलेश पांडेय, प्रहलाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित गुप्ता, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed